Invalid slider ID or alias.

जिला कलेक्टर ने घटनास्थल पहुच मौका देखा, मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दी सहायता।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।


चित्तौडग़ढ़। शहर में शुक्रवार अल सवेरे प्रताप नगर मे हुए हादसे के बाद चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर केके शर्मा मिठारामजी का खेड़ा में घटनास्थल पर पहुंचे और मौका देखकर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियो और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजन को एक-एक लाख रुपए व घायलों को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने घोषणा की।
जानकारी के अनुसार शहर के प्रतापनगर इलाके में आने वाले मीठारामजी का खेड़ा क्षेत्र में स्थित पुरुषोत्तम भांबी के मकान में शुक्रवार अल सवेरे करीब 3:00 बजे यह हादसा हुआ था। वही प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि गैस सिलेंडर के रिसाव के बाद मकान में आग लग गई और पट्टियां नीचे गिर गई। यह हादसा रात करीब 2 से 3 बजे का बताया गया है। हादसे में पुरुषोत्तम भांबी, इसकी माता सजनी बाई और पत्नी जमुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं परिवार के ही सदस्य जयदीप, भूमि, उमेश और सूरज गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं इस गंभीर हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर केके शर्मा मिठारामजी का खेड़ा में घटनास्थल पर पहुंचे।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ उपखण्ड अधिकारी श्यामसुंदर विश्नोई भी साथ थे। जिला कलक्टर ने पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस घटना के बारे में जानकारी ली और हादसे के कारणों के बारे में भी पूछा। अधिकारी भी प्रारंभिक रूप से गैस रिसाव के बाद हादसा होने की बात कह रहे हैं।

Don`t copy text!