Invalid slider ID or alias.

दशनाम गोस्वामी समाज कि बैठक आयोजित, नये प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाजजनों ने किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। भैंसरोडगढ़@ श्री कैलाशपुरी गोस्वामी।

भैंसरोडगढ़। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज की महासभा बैठक दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें दसनाम गोस्वामी समाज के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद गिरी जी महाराज की उपस्थिति में अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया गया जिसमें सर्व सहमति से ध्रुव नारायण पर्वत गोस्वामी को मनोनीत किया गया।
दशनाम गोस्वामी समाज के चित्तौड़गढ़ के जिला उपाध्यक्ष कैलाशपुरी गोस्वामी ने बताया कि इस महासभा में दूर दराज से समाज के महंत पंचों ने भाग लिया जिसमें जितेंद्र गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, संजीव भारती, शैलेश गिरी, मनोज पुरी, अनिल गिरी, उपेंद्र गिरी, बाबू गिरी, चंद्र किशोर पुरी, मनीष गिरी, अमन मणिकांत गिरी, अवनीश भारती, हरेश्वर गिरी, बच्चा भारती आदि समाज के महंत पंच मौजूद रहे। समाज ने सर्व सहमति से नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसमें समाज के दुर दरार से अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में महंतों भाग लिया।

Don`t copy text!