Invalid slider ID or alias.

भदेसर-कन्नौज में महिलाओ ने पूजा अर्चना कर मनाया दशा माता का पर्व।

 

वीरधरा न्यूज़। कन्नौज @श्री रिंकू शर्मा।

कन्नौज। कस्बे मे आज दशा माता की पूजा की गईं। बड़े मंदिर परिसर में स्थित पीपल के पेड़ की बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा पूजा की गईं।साथ ही दशा माता की कथा भी सुनी। जिन परिवारों की ग्रहो की दशा ओर परिस्थितिया अनुकूल नहीं होती यानी अशुभ होती है, उन्हें शुभ करने के लिए ही दशा माता का व्रत और पूजन की जाती है। इस दिन महिलाएं पूजा और व्रत करके गले में एक विशेष धागा पहनती है, ताकी परिवार में सुख समृद्धि शांति सौभाग्य और धन संपत्ति बनी रहे।
कन्नौज कस्बे सहित नाहरगढ़, आंतरी, हटीपुरा सुखवाड़ा, धामनीखेड़ा सुखवाडा आदि गांवो में दशा माता की पूजा व कथा सुनी गई।

Don`t copy text!