Invalid slider ID or alias.

गंगरार -जवरा बीज के अवसर पर जमकर उड़ा गुलाल।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार।lउपखंड मुख्यालय पर आज महर्षि गालव समाज द्वारा जवरा बीज के अवसर पर रंगो का उत्सव मनाया गया। समाज के गणमान्य लोग एकत्रित होकर चारभुजा नाथ मंदिर से चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुए, फाग के रसीले गीत गाते, नाचते ओर रंगो की गुलाल उड़ाते हुए मस्ती में झूमते हुए सदर बाजार,नेहरू चोक, बस स्टेंड होते हुए शारणेश्वर महादेव पहुंचते हैं। जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर महा आरती करते हैं। साथ ही क्षेत्र में भगवान से खुशहाली की प्रार्थना करते और पुनः नाचते गाते नगर में पहुंचते हैं।
वहीं दूसरी ओर पुलिस थाने मे पुलिस के जवानों ने जमकर गुलाल उड़ाते हुए होली महोत्सव मनाया। इस दौरान जवानों ने मिलकर होली गीत गाते हुए चुटकले सुनाते हुए हास्य रंग बिखेरे। साथ ही क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी।

Don`t copy text!