Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमान मंगरी नांदोली ताणा में विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं कक्षा 8 के विद्यार्थी को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक गंगाराम धोबी ने की। मुख्य अतिथि पीईईओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  ताणा के प्रधानाचार्य वासुदेव चारण थे। विशेष अतिथि शारदा विद्या निकेतन के  प्रधानाध्यापक पुष्कर राज, गिलुंड प्रधानाध्यापक  तुलसीराम जनवा, राम लाल, अतिविशिष्ट अतिथि देवेंद्र सालवी, संदीप चौधरी, अध्यापक शीशपाल सारण, ओमप्रकाश खटीक, सोहन लाल गाडरी, राजवीर सिंह, महेश सोनी, रवि कुमार, दीपक कुमार अध्यापिका जमना गोस्वामी, पुरुषमा सुथार, हीना बानू, प्रियंका सेन आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन सोहन लाल ने किया।

Don`t copy text!