Invalid slider ID or alias.

बेगूं-श्री चारभुजा महिला मंडल ने धूमधाम के साथ मनाया फागोत्सव।

 

वीरधरा न्यूज। बेगूं @ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगूं। नंदवाई में होली पर्व से पूर्व श्री चारभुजा महिला मंडल की ओर ग्राम पंचायत परिसर में गुरुवार को फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्सव में राधा कृष्ण के भजनों कि प्रस्तुति दी, भजनों के रंगो के साथ महिलाओं ने नृत्य किया गुलाल व फूलों में होली खेल कर धूमधाम के साथ फागोत्सव मनाया।
समापन पर ठाकुर जी की आरती के बाद खीर का भोग लगाया। कार्यकर्म में भव्या जोशी, प्रियांशी आमेटा के द्वारा राधा कृष्ण बनकर प्रस्तुति दी गई। संपत बाई वैष्णव, रेणु जैन, पुष्पा बाई दमामी ने भजनों की प्रस्तुतिया दी।
इस दौरान गायत्री आमेटा, माया आमेटा,मधु जोशी, भावना जोशी, लाड़ जोशी, मंशा जोशी,कविता रायका, वर्षा वैष्णव, चंद राठौड़,चांदी बाई,आशा राठौर, संगीता जैन,कान्ता सोनी, सरिता उपाध्याय, मनीषा रबारी, सुनीता नाराणीवाल, संतोष प्रजापत, कमला सेन, उल्लास सेन आदि मौजूद रही।

Don`t copy text!