Invalid slider ID or alias.

जोधपुर-आदर्श विद्या मंदिर  शिक्षा के साथ बना संस्कार, देश प्रेम व राष्ट्र भक्ति का केंद्र।

वीरधरा न्यूज़। ओसिया@ श्रीमती रंजना सारस्वत।

 

ओसिया।विद्या भारती द्वारा संचालित श्री सच्चियाय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक ओसियां में वन्दना सभा में संत कृपाराम महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।प्रचार प्रमुख रोशन मेघवाल ने बताया कि संत कृपाराम महाराज व संरक्षक विक्रम सिंह, समिति अध्यक्ष नथमल सोनी, उपाय राधेश्याम सोनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

संत कृपाराम ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार, देश प्रेम, राष्ट्र भक्ति का केंद्र है। आज आधुनिकता में बच्चे शिक्षा तो ग्रहण कर पाते हैं मगर उनको संस्कार की शिक्षा नहीं मिल पाती है जिससे शिक्षित होते हुए भी संस्कार विहिन प्रतीत होते हैं, शिक्षा के साथ देश निर्माण समाज के सर्वांगीण विकास में आदर्श विद्या मंदिरों से निकले अहम भूमिका निभाते हैं। संत कृपाराम महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए विद्या मंदिर परिसर में हरसिंघाहरा का पौधा लगाया गया।

इस दौरान समिति के विमल सोनी,रूपेश ओझा, धन्नाराम, नारायण सियाग, प्रधानाचार्य रतनाराम, प्रधानाचार्य गोविंद शर्मा, इन्दु बाला, मनोहरसिह, पदमसिंह, प्रेम बेनीवाल, महिपाल, मेघसिंह, विक्रम, श्रवण, विनोद, उमाराम, नाथुराम, महेन्द्र, नैनाराम, राजेन्द्र सहित आचार्य आचार्या उपस्थित थे।

Don`t copy text!