Invalid slider ID or alias.

सीकर- खाटूश्यामजी मेले में बड़ा हादसा, महिलाओं के जत्थे पर चढ़ी तेज रफ्तार एसयूवी, महिला की मौत।

वीरधरा न्यूज़। सीकर@ डेस्क।

सीकर। खाटूश्यामजी मेले में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। सीकर से खाटूश्यामजी पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी घुस गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य पदयात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसा मंडा मोड़ के पास हुआ, जहां से सीकर के पदयात्री खाटूश्यामजी पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं के जत्थे को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
नजदीकी लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पुरोहितजी की ढाणी निवासी महिला पायल शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नीतू जांगिड़ और पूजा जांगिड़ को गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Don`t copy text!