Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के किसान पहुंचे दिल्ली रामलीला मैदान।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली/ बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौली।आज 14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आज रामलीला मैदान दिल्ली में सवाई माधोपुर जिले से राजस्थान किसान सभा के जिला अध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में लगभग दर्जन पर लोग दिल्ली रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत में पहुंचे और देश के कोने-कोने से किसान व महिलाएं ने हिस्सा लिया।
किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा ने बताया कि आज केंद्र सरकार आज देश के किसान मजदूर छात्र-छात्राओं के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। देश के किसानों को अपनी फसल सरसों चना गेहूं की एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाया जा रहा।
किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ नहीं किया जा रहा किसानों के साथ बहुत महंगाई को बढ़ाया जा रहा है किसानो की फसलों के दाम बढ़ाया जाए, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने देश के कोने-कोने में किसान संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ हर जिलों में किसान मजदूर छात्र-छात्राओं के लिए मोर्चा खोले उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करें जिले से कई किसान सभा कार्यकर्ता व कई किसान पहुंचे।

Don`t copy text!