Invalid slider ID or alias.

विशेष जानकारी के साथ यह विशेष खबर…. जाने भारत का सबसे छोटा व सबसे बड़ा जिला कोनसा है।

 

वीरधरा न्यूज़। दिल्ली@डेस्क।

दिल्ली।भारत विविधताओं से भरा एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, भारत में भिन्न-भिन्न संस्कृतियां पूरी स्वतंत्रता के साथ पनपती हुई देखी जा सकती हैं। जनसंख्या के मामले में भारत अब पहले स्थान पर आता है।
भारत राष्ट्र में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यहाँ जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर कुल 744 जिले हैं। जिनमें सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ जिला है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 45,691 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला मुंबई का ठाणे जिला है।
भारत का सबसे छोटा जिला केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी का माहे जिला है, जो कि कुल 9 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। इस जिले की जनसंख्या लगभग 41,934 है, जहां लोग शांति और सादगी के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।

Don`t copy text!