Invalid slider ID or alias.

डिडवाना-खाटूश्याम जी जाने वाले पैदल यात्रियो का किया स्वागत।

वीरधरा न्यूज। नावा @ श्री श्यामसुन्दर प्रजापत मीठड़ी।


नावां।मीठड़ी कस्बे बाईपास पर स्थित नायरा पैट्रोल पम्प के पास पैदल यात्रियो का स्वागत सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्याम मित्र मंडल पादूकलां के अध्यक्ष श्यामसुन्दर दाधीच ने बताया कि 12 मार्च को पादूकला रवाना हुआ दल 15 मार्च को खाटूश्याम जी पहुंचेगे। बताया कि बुधवार को मीठड़ी बाईपास पर पैदल यात्रियो के पहुँचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।बाबा श्याम के जयकारो से कस्बा गुंजायमान हो गया। हाथो में ध्वज पतकाए थामे,डीजे की स्वर लहरियो पर थिरकते हुए 20 वीं पैदल यात्रा में 121 यात्री शामिल हुए।

इस दौरान अध्यक्ष श्याम सुन्दर दाधीच, पवन टेलर, टीकमचंद वैष्णव ,अशोक फडौदा, श्याम सुन्दर गोदारा, लक्ष्मण लाठड़,नरेन्द्र लखारा, अमराराम माकड सहित सैकड़ो श्याम भक्त मौजूद थे।

Don`t copy text!