Invalid slider ID or alias.

डिडवाना-दो नन्हे बच्चियों ने रखा पहला रोजा, भूखी, प्यासी रहकर की खुदा की इबादत।

 

वीरधरा न्यूज।नावा @ श्री श्यामसुन्दर प्रजापत मीठड़ी।

नावां।मीठड़ी इस्लाम धर्म का सबसे पाक माह शुरू हो चुका है। रमजान का पहला रोजा आज मंगलवार से शुरु हो गया। रमजान माह मुस्लिम समुदाय का विशेष त्योहार माना जाता है। रमजान में पूरे एक माह का रोजा चलता है। मुस्लिमों के पवित्र (पाक) माह रमजान की शुरुआत आज से हो चुकी है। रमजान में बड़ी संख्या में नन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्ग दिन भर रोजा रखकर खुदा की इबादत करते है। चांद का दीदार होने के साथ ही माह ए रमजान का आगाज हो गया है। सोमवार की शाम चांद दिखते ही उत्सव का माहौल हो गया। रात से मस्जिदों में तरावीह भी शुरू हो गई है। पूर्व सदर इकरामुद्दीन शाह ने बताया कि उनकी पोतियो आज रमजान माह का पहला रोजा रखा। इसरत बानो पुत्री अजीज शाह (8),यास्मीन पुत्री आबिद शाह (9) अपने जीवन का पहला रोजा रखा। दिनभर भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की। परिजनो ने बच्चो का हौसलाअफजाई की। साथ ही शाम को माला पहनाकर कर इस्तकबाल किया। परिजनो के साथ शाम को अल्पाहार कर रोजा खोला। इस दौरान पूर्व सदर इकरामुद्दीन शाह, मुश्ताक शाह, रुस्तम अली,अरमान, फुइकान, आबिद शाह सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

Don`t copy text!