Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-आमजन से अच्छा व्यवहार, अपराधियों के साथ सख्ती:- एसपी सुधीर जोशी पुलिस अधिक्षक ने किया पुलिस थाने का निरीक्षण।

 

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

भूपालसागर। जिला पुलिस अधिक्षक सुधीर जोशी ने चित्तौड़गढ पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद पहली बार भूपालसागर पुलिस थाने का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पुलिस अधिक्षक को थाने के गेट पर जवानों द्वारा गार्ड आफ आंनर दिया। पुलिस के कायदे कानुन के बारे में जवानों को परखा। इस दौरान थानाधिकारी तुलसीराम आचार्य एवं पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा। जोशी ने थाने पर उपस्थित सीएलजी सदस्यों से चर्चा कर समस्याओं कि जानकारी ली जिसमें सदस्यों कि विशेष मांग पर कस्बा चोकी पर दो जवान नियुक्त करनें के थानाधिकारी को निर्देश दिये। जोशी ने थानाधिकारी से पुलिस थाने पर तैनात जवानों के बारें में जानकारी करते हुए रिक्त पद भरने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात जोशी ने पुलिस थाने का निरीक्षण किया जिसमें थाने में दर्ज सभी प्रकरणों एवं मुकद्मों कि जानकारी ली तथा लम्बित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के थानाधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देश देते हुए बोले कि आमजन से अच्छा व्यवहार, अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आये पुलिस।

Don`t copy text!