वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला /निम्बाहेडा़ @श्री जनक दास वैष्णव।
चित्तौड़गढ़। लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चित्तौड़गढ़ के मौजूदा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को टिकिट मिलने पर ग्राम पंचायत लसड़ावन के कार्यकर्ताओ द्वारा मिठाई बांटकर खुशियां मनाई एवं उच्च नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी को अधिकाधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।
भाजपा मण्डल महामंत्री राजेश जैन ने बताया कि सीपी जोशी द्वारा अपने बीते 2 कार्यकाल में सम्पूर्ण चित्तौड़गढ़ जिले का समान भाव से विकास किया गया। जोशी द्वारा रेलवे सहित अन्य सभी कार्यो में प्रमुखता से जिले का विकास किया गया।ज्ञात रहे कि जोशी के नेतृत्व में ही भाजपा ने गत विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाई है।
इस अवसर पर कमलेश चावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबु लाल आमेटा,सरपंच रमेश बोरीवाल,हिम्मत कदमालिया, भेरू लाल सोनी,तिलक जैन, सुनील जैन,भावेश बम्ब, राहुल चावत,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हिमांशु चावत, एससी मोर्चा मण्डल महामंत्री जगदीश सालवी,उदय लाल माली,भेरू लाल धाकड़,शांति लाल डाँगी,हीरा लाल माली, भेरू खटीक,सुरेश धाकड़, भेरू धाकड़,राजु डाँगी,उदय लाल हाड़ा, महावीर दास,राजु सेन, राहुल टांक, अनुराग माली, विपिन दास, नमो एप अभियान के विधानसभा सह संयोजक मनीष रेगर,देवी लाल रेगर,भेरू लाल रेगर, माधु लाल रेगर,रतन रेगर, मोहन गमेती,दिनेश बावरी, होकम सिंह,राजेंद्र सिंह, प्रहलाद गुर्जर झाड़सादड़ी, भारत सिंह कंथारिया सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।