Invalid slider ID or alias.

भदेसर-सीपी जोशी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने पर भादसोडा चोराये पर आतिशबाजी कर ख़ुशी मनाई।

वीरधरा न्यूज़। भाड़सोड़ा@ श्री नरेंन्द्र सेठिया।


भादसोडा।चौराये पर भादसोडा भाजपा मंडल ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ के मौजूदा सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को तीसरी बार पुनः भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए भादसोडा चौराये पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की, साथ ही एक दुसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया, एवं डीजे पर नाचते हुए ख़ुशी मनाई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, रमेश चण्डालिया, बाबु लाल ओझा, अशोक अग्रवाल, जानकीदास वैष्णव, जगदीश तेली सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, मंडल क्षेत्र के सभी बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की, साथ ही 2024 में चंद्रप्रकाश जोशी की ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया।

Don`t copy text!