Invalid slider ID or alias.

नागौर-नौ छत्ररिया दादावाडी़ में स्थित भगवान महावीर स्वामी मंदिर के वार्षिक ध्वजा महोत्सव धुमधाम के साथ में मनाया गया।

वीरधरा न्युज। नागौर@ श्री प्रदीप कुमार डागा।


नागौर।नौ छत्ररिया दादावाडी़ में स्थित भगवान महावीर स्वामी मंदिर के वार्षिक ध्वजा महोत्सव रविवार को धुमधाम के साथ में मनाया गया। इस अवसर पर विचक्षण महिला मंडल के द्वारा सत्तर भेदी पुजा पढाई गई। खरतरगच्छ संघ के प्रवक्ता प्रदीप कुमार डागा ने बताया कि‌ भगवान महावीर स्वामी के ध्वजा की बोली विजयसिंह श्रीपालचंद खंजाची परिवार, दादा कुशल दादा गुरु देव के ध्वजा की बोली केवलचंद संजय कुमार डागा, दादा जिनदत्त सुरी गुरु देव के ध्वजा, जैन ध्वजा, भगवान महावीर स्वामी के आरती ओर मंगल दीपक की बोली प्रकाश देवी पत्नी पुखराज पुत्र अशोक कुमार राजेश कुमार कोठारी परिवार ने ली। एवं अधिष्ठायक भैरव देव के ध्वजा की बोली लक्षीमल सुभाष चंद्र जिनेन्द्र बोथरा परिवार ने ली।

इस अवसर पर खरतरगच्छ संघ के संरक्षक केवल चंद डागा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदारमल डागा,रिखबचंद डागा, खरतरगच्छ संघ के सचिव केवलराज बच्छावत, तिलोकचंद खंजाची, सुभाष चंद्र बोथरा, चैनमल डागा, खेमचंद खंजाची, सुमेरमल डागा, जेठमल बोथरा, बलवंत खंजाची, प्रदीप डागा, कमल डोसी, गणपत कोठारी, रवि डोसी,चिराग खंजाची आदि बड़ी संख्या में पुरूष-महिलाए एंड बच्चे मौजूद थे।

Don`t copy text!