Invalid slider ID or alias.

दौसा-ब्लॉक स्तरीय विज्ञान एवं गणित सर्कल निर्माण की कार्यशाला का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज। लालसोट @ श्री महेश कुमार गुप्ता।

लालसोट। शहर की श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आदेशानुसार ब्लॉक स्तर पर राजकीय विद्यालयों के विज्ञान एवं गणित विषयों के अध्यापकों को विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर विज्ञान एवं गणित सर्कल निर्माण की कार्यशाला का आयोजन किया गया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद नौनिहाल ने विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर विचार व्यक्त कर शिक्षण को सरल एवं रोचक तरीकों का आदान-प्रदान करने के बारे में बताया, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक ने विज्ञान विषय के अध्यापन में आने वाली कठिनाइयां एवं अध्यापन को रुचि पूर्वक बनाने के बारे में विस्तृत रूप से बताया, आरपी अभिनन्दन त्रिवेदी ने विद्यालयों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक मुकेश सैनी, कार्यशाला प्रभारी संजू गुप्ता, सह प्रभारी सरोज बैरवा, गिर्राज पारीक, एवं अमित शर्मा ने गणित एवं विज्ञान विषय के अध्यापन में आने वाली समस्याओं एंव उनके समाधान के बारे में बताया, संचालन मोहन उपाध्याय ने किया।

Don`t copy text!