Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-पाटेश्वर महादेव पर आज 11 किलो पीतल की जरेरी चढ़ाई जाएगी।

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।


बिनोता। कस्बे के पाटेश्वर महादेव मंदिर में महादेव भक्ति मंडल की अगुवाई में शिव भक्त सुंदरलाल पिता केसरीमल होरंगी (कुमावत) परिवार द्वारा भोलेनाथ के पीतल की 11 किलो की जरेरी बनवाई गई।

मण्डल के सदस्यो ने बताया कि आज गुरुवार को प्रातः 9 बजे चारभुजा मंदिर से जरेरी को शोभायात्रा के साथ पाटेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित की जाएगी। महादेव भक्ति मंडल के सदस्य मनोहर सुथार, सत्यनारायण सोनी और ललित सोनी ने बताया की आज समारोह के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Don`t copy text!