Invalid slider ID or alias.

जोधपुर-ओसिया मे स्वयंसेवको ने गुणवत्ता पथ संचलन, शारीरिक प्रदर्शन, दण्ड, व्यायाम, योग का किया प्रदर्शन। 

वीरधरा न्यूज़। ओसिया@ श्रीमति रंजना सारस्वत।


जोधपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे के ओसियां आगमन पर स्वयंसेवको ने गुणवत्ता पथ संचलन, शारीरिक प्रदर्शन, दण्ड, व्यायाम,योग किया गया। ओसियां वासियों की ओर से संचलन मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया । प्रचार प्रमुख रोशन मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम निमित फलोदी जिले के स्वयंसेवक व ओसियां खण्ड के प्रबुद्धजनों तथा सामान्य जन परिवार सहित इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मंगेश भेंडे ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार एक जन्मजात देशभक्त थे। अपने देश में दो प्रकार के देशभक्त है एक बाल्यकाल से देशभक्त, दूसरे देश की परिस्थिति को देखकर देशभक्त हुए। शिवाजी महाराज ने जब अपने पिता को आदिलशाह के सामने मुजरा करने से मना किया तो पुछने पर कहा कि मैं अपनी माता और मातृभूमि के अलावा किसी के सामने सिर नहीं झुकाऊंगा। उसी प्रकार रानी विक्टोरिया के राज्यारोहण के अवसर पर मिठाई वितरण को बालक केशव की ओर से मिठाई लेने से मना किया गया,शिक्षक की ओर से निरन्तर कहने पर भी केशव ने प्रणाम नहीं किया। बंग विभाजन पर वन्दे मातरम् पर प्रतिबंध लगाने पर भी केशव ने वन्दे मातरम का नारा लगाने पर विद्यालय छोड़ना स्वीकार किया। हेडगेवार अनुशीलन समिति के सदस्य बन गये। अपनी शिक्षा पुर्ण करने पर उन्होंने कलकत्ता जाने का निश्चय किया। नौकरी नही करके उस समय की देश की परिस्थिति को देखकर संघ की स्थापना की। एक राष्ट्र को खड़ा करने के लिए संगठन की आवश्यकता हेडगेवार की ओर से महसूस की गई। समाज का मूल व्यक्ति ही परिवर्तन लाकर ही राष्ट्र का निर्माण कर सकता है, स्वामी विवेकानंद से जब एक युवक द्वारा स्वतंत्रता पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह कल लाई जा सकती है परन्तु वो काबिल युवक कहां मिलेंगे विवेकानंद का सपना पूरा करने के लिए हेडगेवार ने संघ की स्थापना की तथा मै शाखा कार्य पद्धति जो विकसित कर रहा हूं उसी से भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा। छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई को हटाने के लिए संघ लगातार कार्यरत हैं इसके लिए अपने घर से प्रयास किए जा रहे हैं। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसी बुराईयों को खत्म करना होगा। श्रेष्ठ समाज का निर्माण भी हमें मिलकर करना होगा। सज्जन शक्ति की सक्रियता बढ़ानी होगी तभी सज्जन शक्तियां को लेकर हमें श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना होगा। समाज कि भलाई ही हिन्दू समाज का लक्ष्य है कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक योगेन्द्र, प्रान्त समरसता संयोजक शान्ति प्रसाद,खण्ड संघ चालक निम्बाराम, विभाग प्रचारक मंगलाराम सहित प्रबुद्धजन, सामान्य जन स्वयंसेवक उपस्थित थे जिला संघचालक कैन्हयालाल व्यास ने सभी को धन्यवाद दिया।

Don`t copy text!