Invalid slider ID or alias.

उदयपुर-कानोड़ के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा: विधायक डांगी नव मनोनित पालिका अध्यक्षा गुड्डी बाई का पदभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न।

वीरधरा न्यूज़ । कानोड़ @ श्री रामलाल गायरी।

कानोड़।नगर पालिका में शनिवार को भाजपा वार्ड 6 की पार्षद गुड्डी बाई मीणा के नव मनोनित पालिका अध्यक्षा का पदभार ग्रहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी के सानिध्य में तथा एसडीएम पर्वत सिंह चूंडावत की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव मनोनीत पालिका अध्यक्षा गुड्डी बाई ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा कानोड़ मंडल के अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा,मंडल महामंत्री दिनेश जोशी, रामेश्वर प्रजापत थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उदय लाल डांगी ने संबोधित करते हुए कानोड़ के समग्र विकास की बात कहते हुए विकास में कोई कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। विधायक डांगी ने कानोड़ चिकित्सालय में डॉक्टर सहित स्टाफ की नियुक्ति, कानोड़ पेयजल सुविधा पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पांच बोरवेल की स्वीकृत कराने का भी विश्वास दिलाया, एसडीएम कार्यालय, नगर के पंचायत समिति की मांग, नगर पालिका का नवीन बड़ा भवन सहित कानोड़ के समग्र विकास की बात दोहराते हुए भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को नव मनोनित पालिका अध्यक्ष गुड्डी बाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, गिरधारी लाल सोनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा ने भी संबोधित किया। एसडीएम पर्वत सिंह ने नव मनोनित पालिका अध्यक्ष गुड्डी बाई को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जोशी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा पार्षदो सहित मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एव नगरवासी मौजूद रहे।

Don`t copy text!