Invalid slider ID or alias.

बालोतरा-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने आमजन से की मुलाकात। बांठिया को पचपदरा विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने की संभावना।

 

वीरधरा न्यूज़।बालोतरा @श्री अशरफ मारोठी।

बालोतरा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने विजयादशमी के पर्व पर आमजन से की मुलाकात।
पचपदरा विधानसभा चुनाव में बांठिया को भाजपा से टिकट मिलने की प्रबल संभावना जनसेवक के नाम से विख्यात पूर्व विधायक स्वर्गीय चंपालाल बांठिया के ज्येष्ठ पुत्र गणपत बांठिया किसी परिचय के नहीं मोहताज।
इनके पिता पूर्व पचपदरा विधायक स्वर्गीय चंपालाल बांठिया के पदचिन्हों पर चलते हुए गणपत बांठिया ने राजस्थान भाजपा में बनाई अपनी पहचान, आज बालोतरा में बांठिया ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने विजयादशमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता में भी लिया भाग, जहां खिलाड़ियों का बांठिया ने किया उत्साहवर्धन।
बालोतरा में आमजन व ग्रामीणों से बांठिया ने मुलाकात कर 26 नवंबर को केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सासंद कैलाश चौधरी द्वारा आयोजित होने जा रहे गरबा प्रतियोगिता में भाग लेने का किया आव्हान।
बांठिया ने बताया कि आयोजित होने जा रहे इस गरबा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों सहित राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी भाग लेंगे।

Don`t copy text!