Invalid slider ID or alias.

नगरपालिका का बोर्ड कांग्रेस का बनेगा, विकास की गंगा बहेगी- मालवीय

वीरधरा न्यूज़। कुशलगढ़@ श्री ललित गोलेछा।
मंगलवार को जोशी कांप्लेक्स में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह भरते हुए कहा कि नगर पालिका बोर्ड कांग्रेस का बनेगा जहां विकास की गंगा बहेगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में जहां विकास अग्रसर हो रहा है देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी अशोक गहलोत की कार्यशैली की तारीफ की है। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जहां विकास की ओर कार्य करती है नगरपालिका बोर्ड के लिए जनता ने अपना मन बना लिया है कि कांग्रेस का बोर्ड बने।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य कमेटी के सचिव प्रशांत शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांदमल जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष जयंतीलाल कव्वालियां, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता रजनीकांत खबरिया, नगर अध्यक्ष कांतिलाल तलेसरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुवेश चरपोटा युवा नेता विजय सिंह खड़िया, महामंत्री रमेश तलेसरा कमलेश खिमेसरा सुरेश गा दिया दिनेश कुमार अशोक श्री श्रीमाल, युवा नेता आशीष चोपड़ा, महेंद्र सिंह परमार अमित चरपोटा विरम चौहान, नानालाल चौहान, राजकुमार प्रजापत, यस खबरिया, दीपेश पंचाल सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मालवीय ने कहा कि नगर के 20 वार्डों में आवेदन आए 52 उम्मीदवारों के जिताऊ उम्मीदवार का चयन वादों से करवा कर पैनल बनाकर भेजकर जिताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।

Don`t copy text!