Invalid slider ID or alias.

जाशमा मे भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा @ श्री अशोक शर्मा।

जाशमा। ग्राम जाशमा के बीजेपी नेता सुरेश चंद्र सालवी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा के हाथों सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सालवी बीजेपी की पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र हैं सालवी समाज में उनकी अपनी स्वयं की बड़ी पकड़ है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि सुरेश चंद्र के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता सालवी समाज में और अधिक मजबूत होगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल, ललित बोरीवाल प्रदेश काग्रेस सचिव, पुरषोत्तम टांक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, मोहन जाट कंवरपुरा, अब्बू भाई, जाशमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जाट, पुलकित राव, शंकर खटीक, नजीर पठान, दिलीप जैन, लोकेश शर्मा, सुरेश जोशी, रतन पड़ोदा, बालूराम जाट, देवीलाल जाट, रमजान मोहम्मद आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!