Invalid slider ID or alias.

बस्सी मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने दिपक वाटिका में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बनाई रणनीती।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र के बस्सी मंडल कांग्रेस की ओर से शहर के संगम मार्ग स्तिथ दीपक वाटिका में बैठक का आयोजन गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने शिरकत की कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित महंगाई राहत कैंप कॉन्टेस्ट में चित्तौड़गढ़ के प्रतिभागी के राजस्थान में प्रथम आने पर 1 लाख के विजेता शुभम दाधीच का माला पहनाकर राज्यमंत्री ने स्वागत अभिनंदन शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय सरपंचगणों ने भी भाग लिया। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया व आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा संगठन में सक्रिय होकर धरातल में काम करने के साथ-साथ एकजुट होकर लक्ष्य के साथ काम करना होगा उन्होंने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे लोगों को कांग्रेस की नीतियों का पता चले 2023 क्या विधानसभा चुनाव हमें पूरी निष्ठा के साथ लड़ना है। सभी पदाधिकारी व नेता आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव पर ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश के लोकतंत्र पर प्रहार किया जा रहा है। जो भी नेता सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे सीबीआई और ईडी लगा दी जाती है। देश में सभी विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। जनता बीजेपी को 2023 के विधानसभा चुनावों के साथ साथ 2024 के लोकसभा चुनावों में भी सबक सिखाएगी आने वाले विधानसभा चुनावों में अशोक गहलोत सरकार रिपीट होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी वरिष्ठ नेता भेरूदास बैरागी ब्लॉक संगठन महामंत्री लादूलाल धाकड़ बैरवा समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल बेरवा मंचासीन रहे एवं सरपंच गण बूथ अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!