Invalid slider ID or alias.

बेंगु-मन की बात के 103 वें संस्करण को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सुना।

 

वीरधरा न्यूज़। बेंगु @ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगूं। मन की बात के 103 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी बेगूं के कार्यकर्ताओं ने बुथ संख्या 166 पर सुना।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने अमरीकी लोगों के भारत के धार्मिक स्थल अमरनाथ की यात्रा, नशा मुक्ति अभियान पर जोर, भारत की प्रतिभाओं को हर संभव मदद करने पर जोर, पर्यटक स्थलो की वजह से गरीबों को मिल रही मदद, हज यात्रा पर जाने वाली मुस्लिम महिलाओं द्वारा भेजी गई चिट्ठी, अमेरिका से 100 से ज्यादा मूर्तियां वापस लाने, आने वाली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान ऐसे अनेक विषयों पर देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।
इस कार्यक्रम में मन की बात जिला संयोजक शिवलाल धाकड़, विस्तारक बेगू विधानसभा मदन गुर्जर, मन की बात बेगू विधानसभा संयोजक एवम नगर महामंत्री दिलीप अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पगारिया, राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग प्रदेश सह संयोजक पारस जैन, किसान मोर्चा जिला महामंत्री लाभचंद धाकड़, नगर महामंत्री रमेश चंद्र कोहली ,पूर्व पार्षद बद्री लाल जाट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा निलेश चेचाणी, ऊंकार पंचोली, बुथ अध्यक्ष दर्पण शर्मा, युवा कार्यकर्ता उत्तम सिंह उपस्थित रहे।

Don`t copy text!