Invalid slider ID or alias.

भदेसर-मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का हुआ समापन।

वीरधरा न्यूज़। भदेसर@ श्री शैलेन्द्र जैन।


भदेसर। मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ विधानसभा के भदेसर मंडल में अल्पकालीन विस्तारक के रूप देलवाड़ा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में चार दिवसीय मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान हुआ। मंडल के शक्ति केंद्र के 24 बूथों पर जनसंपर्क किया,व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करवाया संपर्क से समर्थन तक साथ ही मिस कॉल्ड 9090902024 करवाया, बूथ अध्यक्षों से बैठकर संगठन के विस्तार पर चर्चा कि। पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया साथ ही लाभार्थी एवं सभी जनप्रतिनिधियों को सामूहिक चर्चा साथ ही नमो ऐप को डाउनलोड करवाया, ऐप के बारे में भी सभी को बताया गया।

चार दिवसीय प्रभास में ओबीसी मोर्चा के जिलाअध्यक्ष गोटू सुथार, जिला मंडल महामंत्री तेजपाल रेगर, शक्ति केंद्र प्रभारी मोहन धाकड़, कुलदीप सिंह नाहरगढ़, उमेश पालीवाल, मिट्ठू सिंह राकेश सरूपरिया, मथरा लाल सालवी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया लाल तुसावड़ा, ओबीसी मंडल अध्यक्ष देवी लाल माली, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष तुलसी राम भील आदि उपस्थित थे। संपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ जन बंसीलाल बसेर प्रेम सिंह शक्तावत बाबर चंद धाकड़ आदि का भी सम्मान किया गया।

Don`t copy text!