Invalid slider ID or alias.

सिरोही-गुरु पूर्णिमा पर भव्य शोभा यात्रा 1 जुलाई को।

वीरधरा न्यूज़।माउंट आबू/सिरोही@ श्री अक्षय लालवानी।

माउंट आबू।परम पूज्यश्री स्वामी ईश्वरानंद गिरि जी महाराज की असीम अनुकम्पा हम सभी संवित साधकों पर हुई है और इस बार व्यास गुरु पूर्णिमा, संत सरोवर, माउंट आबू में 30 जून से 3 जुलाई 2023 तक पूज्यश्री के दिव्य सानिध्य में और परम श्रद्धेय स्वामी श्री नारायण गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

इसी के तहत 1 जुलाई 2023 को सायं 3.30 बजे भगवान वेद व्यासजी की भव्य शोभा यात्रा रवाना होगी जो माउंट आबू के मुख्य बाजार से होते हुए संत सरोवर पहुंचेगी। सभी युवा साधकों , वरिष्ठ साधकों, तरुओं और महिला साधिकाओं से निवेदन है की इस शोभा यात्रा में सभी भाग भी लेवे और आगे बढ़कर जिमेदारी भी लेवे ताकि पूज्यश्री का संवित घोष पूरे आबू में गूंजे।
शोभा यात्रा में महिला साधिकाओं को मंगल कलश लेकर चलना है। कलश व श्रीफल वहीं पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी सुमंगली बालिकाएं व महिलाएं पारंपरिक ड्रेस में पधारे।
सभी पुरुष साधक यथासंभव पारंपरिक धोती, कुर्ता व साफा लेकर पधारे।
किसी दो साफा पहने साधको को घोड़े पर ध्वजा लेकर और हाथी पर पूज्यश्री के चित्र को लेकर बैठने का शुभ अवसर मिल सकता है।
कीर्तन गान करने वाले तरु, साधक संवित संकीर्तन साहित्य और ढोलक, मंजीरा इत्यादि लेकर पधारें।
शोभा यात्रा में सभी महात्मा भी साथ चलेंगे और रथ पर भगवान वेद व्यासजी का चित्र भी होगा। आप सभी से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में आबू पधारे और वेदव्यास जी की शोभा यात्रा को भव्य आयोजित करने में सहयोग प्रदान करावे।
शोभा यात्रा के लिए अन्य कोई सुझाव, झांकी इत्यादि बन कर भाग लेना चाहते है तो सूचना देवे।
सभी कार्यकर्ता 1 जुलाई को दोपहर 2 बजे तथा सभी साधक 3 बजे तक दुलेश्वर महादेव मंदिर, नक्की लेक पर पहुंचे। महिला व युवा साधक सहयोग करने के लिए अपने नाम की सूचना
रसिक भाई को 94272 85722 और भरत जोशी को 94605 50777, 97823 85477
पर देवे।

Don`t copy text!