Invalid slider ID or alias.

भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रुद ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडगढ़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर आगमन पर भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह रूद ने स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में आगमन पर उनका प्रथम आगमन किशनगढ हवाई अड्डे पर था। वहा पर आते ही चित्तौडग़ढ़ भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह रुद ने उनका स्वागत कर चित्तौडगढ का उल्लेख कर चित्तौडग़ढ़ आगमन का न्योता दिया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने तत्काल विगत दिनों 21 मार्च को संसद में मिले चित्तौडगढ के प्रतिनिधिमंडल की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि आप लोग संसद आये थे। रूद ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी प्रकट किया।

Don`t copy text!