Invalid slider ID or alias.

गंगरार-बिलिया गांव मे मवेशी चराती महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, महिला के शव की तलाश जारी।

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। थाना क्षेत्र के बिलिया गांव में रविवार अपरान्ह में एक महिला को मगरमच्छ बेड़च नदी में खींच कर ले गया और शिकार बना लिया। महिला के शव के बारे में पता नहीं चल पाया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गईं। वहीं सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया। गंगरार थाना पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची है।
बताया गया है कि बिलिया निवासी नारायणी पत्नी शांतिलाल भील को मगरमच्छ ने शिकार बनाया। बिलिया गांव से होकर गुजर रही बेड़च नदी के किनारे ग्रामीण मवेशी चराते है। इसी दौरान मगरमच्छ ने महिला को शिकार बनाया। यह देख कर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया। तब तक मगरमच्छ महिला को पानी में ले जा चुका था। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल महिला के कपड़े और एक पैर की चप्पल मिली है। महिला के शव की तलाश जारी है। मगरमच्छ के द्वारा महिला का शिकार करने के बाद ग्रामीण भी भयभीत दिखाई दे रहे हैं।

Don`t copy text!