Invalid slider ID or alias.

बुद्ध पूर्णिमा पर होगा विशाल बोद्ध धम्मसंगति समारोह का आयोजन बड़ी सादड़ी में पोस्टर का विमोचन किया गया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। धम्मचेतना बौद्ध विहार सेवा संस्थान पिपलिया कला तहसील निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा पर प्रथम एक दिवसीय विशाल ऐतिहासिक बौद्ध धम्म संगीति समारोह का आयोजन होने जा रहा है।
भारत के समस्त धम्म प्रिय प्रबुद्ध साथियों विचारकों बौद्ध धम के सच्चे अनुयायियों एवं बोधिसत्व संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों साथियों से इस विशाल ऐतिहासिक बौद्ध धर्म संगीति समारोह में अपना तन मन धन से सहयोग कर आयोजन में भाग लेकर सफल बनाने कि अपील कि है। इसको लेकर आज बड़ी सादड़ी में पोस्टर का विमोचन किया गया।

Don`t copy text!