Invalid slider ID or alias.

41 किलोग्राम अवैध अफीम का आपूर्तिकर्ता तस्कर एक साथी के साथ गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने मंगलवाड़ थाना द्वारा 29 मार्च को एक कार से 41 किलोग्राम अवैध अफीम जब्ती के मामले में मुख्य अफीम आपूर्तिकर्ता अजीम शेख को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मंगलवाड़ थाना पुलिस द्वारा 29 मार्च को नाकाबंदी के दौरान एक टोयोटा इटियोस कार से 41.055 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होने पुलिस पूछताछ में उक्त अफीम मध्यप्रदेश के चूना भट्टा दलौदा जिला मन्दसोर निवासी 40 वर्षीय अजीम शेख पुत्र मुबारीक शेख द्वारा उपलब्ध करना बताया।
जांच अधिकारी थानाधिकारी निकुम्भ यशवतं सोलंकी के नेतृत्व में थाने के जाब्ता द्वारा दबीश के दौरान 41 किलो 55 ग्राम अवैध अफीम की आपूर्तिकर्ता मध्यप्रदेश के चूना भट्टा दलौदा जिला मन्दसोर निवासी 40 वर्षीय अजीम शेख व उसके साथी गुराडिया लाल मुहाँ थाना भावगढ़ जिला मन्दसौर निवासी 35 वर्षीय मुकेश पाटीदार को उनके ढिकानो पर दबीश देकर डिटेन कर नियमानुसार प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो से प्रकरण में अवैध अफीम के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है।

Don`t copy text!