Invalid slider ID or alias.

मंत्री जाड़ावत ने निर्देशन पर शहर के कई वार्डो के कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष नियुक्त।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के दिशा निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल सोनी के आतिथ्य में सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी ने जोन के समस्त वार्डों की बैठक का आयोजन किया।
कांग्रेस संगठन को शहर में मजबूती प्रदान करने के उद्देय से नगर के विभिन्न वार्डों में अध्यक्षों की तैनाती की गई। शहर में संगठन को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस के पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए। इन सभी मनोनीत नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्व के लिए कार्यक्रम सभी वार्डो में बैठक लेकर किया गया। जिसमे नव नियुक्त वार्डो के अध्यक्ष नरेंद्र बहड़िया 9, सोनू त्रिवेदी 10, राजेश मेनारिया 11, दुर्गेश शर्मा 12, रोहित शर्मा 13, अमन गोस्वामी 14, अरुण जोशी 15, नवनीत मोदी 16, जितेंद्र सिंह 17, मुकेश मीणा 32, बसंतीलाल वेद 33, तुलसीराम पुरबिया 54, विजय जयसवाल 55, मोहन भोई 56, नारायण भोई सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाए रखने को लेकर शपथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिलाई गई। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
उक्त कार्यक्रमो में पार्षद मंजू देवी मुंदड़ा उमा सुराणा राजेन्द्र मूंदड़ा सत्यनारायण मूंदड़ा अनिल सुराणा, लोकेश जागेटिया महावीर नागोरी, मांगी देवी योगी सुरेंद्रनाथ योगी पार्षद प्रत्याशी दुर्गापाल सिंह झाला पार्षद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह झाला पार्षद प्रत्याशी शेलेंद्र सिंह राव सुमंत सुवालका पार्षद प्रत्याशी कमलेश पोरवाल पार्षद महेंद्र सिंह मेड़तिया पार्षद कुसुम मीणा पार्षद प्रत्याशी विनोद लड्ढा पार्षद कन्हैया लाल माली पार्षद बृज किशोर साहू अहसान पठान जीतू किर पार्षद प्रत्याशी तेजपाल भोई धर्मराज पूर्व पार्षद हीरालाल भोई नारायणलाल भोई कालू भोई राधेश्याम भोई सहित कांग्रेस जन एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!