Invalid slider ID or alias.

कपासन-शहीद दिवस पर गांधी एवम अहिंसा निदेशालय के निर्देशन में जागरूकता रैली का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।ग्राम पंचायत सुरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी दर्शन समिति एवम् अहिंसा निदेशालय के निर्देशन में शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर अहिंसा रैली का आयोजन किया गया। पी ई ई ओ महेंद्र सिंह राठौड़, गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक प्रतिनिधी रोशन लाल रेगर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रत्याशी लेहरू लाल जटिया, प्रहलाद गिरी गोस्वामी, शारीरिक शिक्षक भगवती लाल जाट, मदन दास वैष्णव, सूरज खटीक, नारायण लाल खटीक, गोवर्धन लाल जाट, गोवर्धन लाल सुथार सहित कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया। गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक प्रतिनिधी रोशन लाल रेगर ने गांधी दर्शन एवम् विचार धारा पर प्रकाश डालते शहीदों के जीवन एवम् संघर्ष के इतिहास से प्रेरणा लेकर जीवन को गांधी वादी विचार धारा से ही जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

Don`t copy text!