Invalid slider ID or alias.

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 22 से 25 मार्च तक चलेगा। राज्यमंत्री जाड़ावत ने ली बैठक।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़।भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान संपूर्ण देश में शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण आदि के संबंध में आमजन को बुथ स्तर तक जाकर हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कांग्रेस राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे का प्रचार प्रसार भी करेगे इस अभियान को लेकर चित्तौड़गढ़ मे राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के सावा, अरनिया पंथ, भदेसर और पांडोली मंडल के अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक लेकर यात्रा के संबंध में जानकारी देकर यात्रा को सफल बनाने हेतु निर्देशित कर कहा है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार इस यात्रा का उद्देश्य राहुल गांधी का संदेश लेकर काग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बुथ एवं घर घर लोगो तक 22 मार्च से 25 मार्च तक पहुंचेंगे।

उक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल ने महात्मा गाँधी का आश्रम सेवाग्राम वर्धा महाराष्ट्र में चार दिवसीय कांग्रेस पार्टी के शिविर में भाग लेकर बैठक में पहुंचकर राज्यमंत्री की गांधीवादी छवि के अनुरूप प्रतीक चिन्ह के रूप में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चरखा भेट किया।

नवरतन जीनगर ने बताया कि इस बैठक में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, पांडोली मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल, भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह डेलवास,अरनिया पंथ मंडल अध्यक्ष कालूलाल जाट, सावा मंडल अध्यक्ष अर्जुन रायका सहित सभी मंडलों के पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।

Don`t copy text!