Invalid slider ID or alias.

आकोला- ग्राम पंचायत में महिला दिवस पर हुआ संवाद खेलकूद प्रतियोगिता भी रखी गई।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री एक सिराजुद्दीन।

आकोला। ” महिलाओं को आज अपने आप को पहचानने की जरूरत है। महिलाएं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में आगे है, “ये विचार पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे कहे। पूर्व जिला प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे नगर के सरपंच, पटवारी, प. स. सदस्य, उपखण्ड अधिकारी, शिक्षाधिकारी, पुलिस उपनिरीक्षक पद पर महिलाएं आसीन होकर नगर को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही है। पूर्व जिला प्रमुख ने बताया कि वर्तमान में अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दोनों ही प्रत्याशी महिलाएं है एवं आज कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष पद पर महिलाएं आसीन हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य बेला अग्रवाल ने बताया कि- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नारीशक्ति की उपलब्धियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नारी समाज को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। थानाधिकारी गोकुल लाल डांगी ने महिलाओं से सम्बन्धित न्याय व्यवस्था में बने कानून की जानकारी देते हुए अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर प्रकाश डालते हुए उन्हें रोकने के लिए उपाय सुझाए। सरपंच तारा मालीवाल ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपनी क्षमताओ , दक्षताओं एवं योग्यताओं को भलीप्रकार पहचानकर वह मिसाल कायम कर सकती है जिसके द्वारा आपका परिवार समाज व गांव गौरवान्वित हो सके। उपसरपंच भेरूलाल जाट ने बताया कि नारी जगत की वह पवित्र ज्योति है , जिसमें सद्भावनाओं का प्रकाश जगमगाता है, वह मूर्तिमान माधुर्य है जिसमें प्रेम का सागर लहराता है । नारी का तप नारी का स्नेह , नारी का वात्सल्य , समर्पण , विश्वास व सेवाएं ऐसी शक्तियां है जिन्हें पाकर मनुष्य अमोग व अक्षय शक्ति वाला बन जाता है। ग्राम पंचायत परिसर में कुर्सी रेस, कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मोके पर शिवानी छीपा, सीता देवी, भगवती मोची, भारती टेलर, आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति छीपा ने किया।

Don`t copy text!