Invalid slider ID or alias.

आकोला में हर्षोल्लास पुर्वक होलिका दहन व धुलण्डी एवं जवरा बीज का पर्व मनाया गया।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। कस्बें सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में होली का पर्व पारम्परिक विधि विधान के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में कस्बा के विभिन्न गली मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास पुर्वक होलिका दहन व धुलण्डी का पर्व मनाया गया। लोगो नें एक दुसरें को गुलाल लगा कर होली कि शुभकामनायें दी। इसके साथ देवालयों व मंदिरों पर फागोत्सव के आयोजन शुरू हो गए। आकोला, ताणा, कांकरवा, पटोलिया, करजाली, बबराणा, उमण्ड, करूकडा, कानडखेड़ा, मुरला, चाकुडा आदि गांवों में मुहुर्त में दर्जनों स्थानों पर होलिका दहन किया गया। आकोला में होलिका दहन से पुर्व कस्बें के पंच पटेल व विभिन्न समाजों के लोग सदर बाजार स्थित होलीथड़ा पर एकत्रित हुए। आज शाम करीब नौ बजे सरपंच तारा मालीवाल, श्यामलाल नाई, थानाधिकारी गोकुल लाल डांगी व पंच पटेलों की अगवाई में जूलूस निकाला, जों रावली होली के यंहा पहुचा। यहां पंडित श्यामसुंदर सुखववाल ने होली के डांडे की पुजा अर्चना कि तथा उपस्थित जन समुह के तिलक लगाया। वही होली के दहन के दौरान ग्रामीण आग में गेहू की बालियां सेकी गई। महिलाओं द्वारा होली को ठंडा करनें के लिए घर से जल का लौटा लेकर होलिका दहन वालें स्थान पर जाकर पानी डालकर शीतला माता मंदिर की पुजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया। दिनभर रंग पर्व धुलण्डी के साथ ही रात्रि के समय में छोटे बच्चों को ढूंढ महोत्सव का आयोजन किया गया। वही बच्चों ने गली मोहल्लों में रंगों व गुलाल से खुब होली खेली। महिलाओं नें जवरा बीज का पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया।

Don`t copy text!