Invalid slider ID or alias.

प्रवीण भाई तोगड़िया कल चित्तौैड़गढ़ आएंगे।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौड़गढ़। अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक सोमवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुँच रहे है।
राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमृत माली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीण भाई तोगड़िया अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुँच रहे है जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज में हर्ष की लहर है। सर्व समाज जगह-जगह स्वागत को आतुर है। सम्पूर्ण जिले के साथ नगर में जगह-जगह सामाजिक संगठनो व व्यापारियो द्वारा स्वागत किया जाएगा।
नरपत की खेड़ी पूलिया, डगला खेड़ा, जिंक कॉलोनी से लेकर सदर बाजार तक जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। शहर में प्रवेश करने से पूर्व कपासन चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कलेक्ट्री चौराहे पर भी विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा स्वागत किया जाएगा। सदर बाजार में कार्यकर्ता के घर अल्पाहार के पश्चात् श्रीराम होटल के पीछे अशोक नगर में शहर के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा होगी तथा पत्रकारो को सम्बोधित किया जाएगा। तत्पश्चात् नगरपालिका कॉलोनी में स्वागत कार्यक्रम रहेगा। मधुवन में प्रमुख पदाधिकारियो की टोली बैठक रहेगी के तत्पश्चात् सैती स्थित वाटिका में विवाह समाज में सम्मिलित होगे। उसके बाद निम्बाहेड़ा में विशाल जन समूह को सम्बोधित करेगें।

Don`t copy text!