Invalid slider ID or alias.

भाजपा बस्सी मंडल द्वारा माता जी की ओरडी में नव मतदाता अभियान के तहत बूथों पर किया पंजीयन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। विधानसभा के भाजपा ग्रामीण मंडल बस्सी द्वारा नव मतदाता अभियान के तीसरे चरण के तहत बूथों पर नव मतदाताओं का पंजीयन किया। मंडल महामंत्री व नव मतदाता अभियान मंडल संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व एंव भाजपा जिला निर्देशानुसार बस्सी मंडल द्वारा शक्ति केंद्र गिलूंड के बूथ संख्या 209 माता जी की ओरडी में नव मतदाता पंजीयन अभियान के तहत घर-घर जाकर नव मतदाता का पंजीयन किया। साथ ही मंडल के 75 ही बूथों पर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों द्वारा नव मतदाता अभियान के तहत संपर्क पंजीयन संवाद किया जा रहा है पंजीयन के दौरान शक्ति केंद्र संयोजक शांति लाल, बूथ अध्यक्ष पप्पू धाकड़, शौकीन धाकड़,किशन लाल धाकड़, प्रकाश धाकड़, सुरेश धाकड़, देवीलाल प्रजापत, देवीलाल वैष्णव ,गोपाल जटिया, शंभू गुर्जर, भैरू गुर्जर, मुकेश वैष्णव, दिनेश धाकड़ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!