Invalid slider ID or alias.

अखिल भारतवर्षीय खाण्डल विप्र महासभा का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में सम्पन्न , बालूराम शर्मा देवरिया राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त।

 

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@डेस्क।

जयपुर। खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय संस्थान अखिल भारतवर्षीय खाण्डल विप्र महासभा का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में आयोजित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल बोचिवाल ने पद की गोपनीयता व समाज सेवा की शपथ लेते हुए चित्तौड़गढ़ जिले से महासभा सदस्यों की कार्यकारिणी के विशेष पदाधिकारियों के रूप में घोषणा कर शपथ दिलाई। प्रदेशाध्यक्ष अनिल नवहाल की उपस्थिति में बालूराम शर्मा देवरिया को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व्याख्याता भँवरलाल शर्मा तरनाओ का खेड़ा को राष्ट्रीय संघठन मंत्री , भामाशाह कैलाश डिडवानिया फतहनगर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मदन लाल बढासरा चित्तौड़गढ़ को सँयुक्त मंत्री नियुक्त किया। साथ ही मोहन लाल शर्मा कुथना, गौतम लाल शर्मा मांगरोल, जगदीश शर्मा हिंगवानिया, जमना लाल शर्मा शिव सिंह जी खेड़ा को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले से कलावती मुच्छवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सीमा शर्मा को संघठन मंत्री नियुक्त किया गया, चित्तौड़गढ़ खाण्डल विप्र समाज ने महासभा का धन्यवाद देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया।

Don`t copy text!