Invalid slider ID or alias.

आज से होंगी शास्त्रीय नृत्य सत्रिया को प्रस्तुतिया, जिले में 12 प्रस्तुतियां होंगी।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चितौड़गढ़।भारत के 8 शास्त्रीय नृत्य में से एक सत्रिया डांस, जो कि आसाम राज्य से है, की प्रस्तुतियां चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार 23 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। कुल 12 प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स यूथ के स्थानीय चैप्टर द्वारा यह प्रस्तुतियां निशुल्क होगी।
पूर्व चेयर पर्सन जेपी भटनागर ने बताया कि सत्रिया की अंतर्राष्ट्रीय कलाकार आरही कौशिक, अनिता शर्मा व ग्रुरू पद्मश्री नृत्याचार्य जतिन गोस्वामी की शिष्या है। भारत के जाने-माने सभी फेस्टिवल में भाग ले चुकी हैं और काफी स्थानों से पुरस्कृत है। भारत के अलावा यह ढाका, अमेरिका, कजाकिस्तान, रसिया , तुर्कीस्थान आदि अनेक देशों में भाग ले चुकी है। टीवी सीरियल , पिक्चरों में भी आ चुकी है। भटनागर ने बताया सोमवार 23 जनवरी को पहली प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसावरा माता में 12 बजे होगी। इसी तरह दूसरी प्रस्तुति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मान जी का गुड़ा में 2 बजे प्रारंभ होगी।

Don`t copy text!