Invalid slider ID or alias.

सरकार के सामने करणी सेना का बड़ा ऐलान, 2 अप्रैल2023 को जयपुर में होगी विशाल जनसभा।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। बस्सी में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में राजपूत स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कहा अगर समाज में एकता नहीं होगी तो उन्हें कोई नहीं पूछेगा और अगर संगठित होकर रहेंगे तो हर जगह आदर और सम्मान मिलेगा। समारोह में सैकड़ों युवा बुजुर्ग एवं महिलाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कहा कि राजपूत समाज को संगठित रहकर समाज की सेवा करने की जरूरत है। पद्मावत फिल्म के समय पर भी राजपूत समाज ने संगठित रहकर आंदोलन किया जिसके कारण कई राज्यों की सरकारों को फिल्म पर बैन लगाना पड़ा। जहां कहीं भी इतिहास के साथ छेड़छाड़ होती हो वहां पर विरोध करना चाहिए। गोगामेडी ने 2 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाले राजपूत समाज के केसरिया कुंभ में अधिक से अधिक लोगो के आने का आव्हान किया। तथा मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान के राजपूतों की भी कुछ मांगे जिन्हें सरकार के सामने रखेंगे।
कार्यक्रम में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सिंह के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने 2 अप्रैल को जयपुर में विशाल जन सभा आयोजित करने की घोषणा की।
जिला महासचिव हिम्मत सिंह दौलतपुरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश सरंक्षक रावत युगप्रदीप सिंह हमीरगढ़ ,कमलेंद्र सिंह हाडा, चुण्डा स्मृति संस्थान मेवाड़ के उपाध्यक्ष कान सिंह सुवावा, पूर्व जिला प्रमुख जनक सिंह बस्सी, रावत यशवर्धन सिंह बस्सी, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भाटी, जीवन सिंह उदयपुर, पवन सिंह बांसवाड़ा, बबलू सिंह भीलवाड़ा, सोहन सिंह राजसमंद, अजय प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह बिछोर, महेंद्र सिंह राठौड़ बेगूं, कुलदीप सिंह काछोला, प्रहलाद सिंह, महावीर सिंह बस्सी, विजय सिंह विजयपुर, हिम्मत सिंह दौलतपुरा, खुशबू सिंह जोधपुरिया,भोजराज सिंह बस्सी, भंवर सिंह छोटा खेड़ा, गजेंद्र सिंह राणावत, युवराज सिंह नेगडिया, लक्ष्मण सिंह राजगढ़,जालम सिंह खेड़िया, जगवीर सिंह,रतन भंवर सिंह सोकिया,टोनु सिंह सुवावा, बलवन्त सिंह सोनगरों की खेड़ी, हरदेव सिंह नेगडिया,ईश्वर सिंह गोपालपुरा,सूरज सिंह,विक्रम सिंह,जगनू सिंह, बेगूं, बस्सी, राशमी, गंगरार, मांडलगढ़, चित्तौड़गढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों नेगडिया,सुवावा, खेड़िया, गोपालपुरा, सहाड़ा, सोकिया,नयागांव,चेनपुरिया,जोधपुरिया,बोबला, बस्सी, विजयपुर, सहित कई अन्य ठिकानों से समाज के कई लोग व करणी सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कान सिंह सुवावा ने किया। आभार गजेंद्र प्रताप सिंह बस्सी ने किया।

Don`t copy text!