Invalid slider ID or alias.

कपासन- खेल मंत्री अशोक चांदना का भव्य स्वागत, बैडमिंटन स्टेडियम की मांग।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। शुक्रवार को प्रदेश के खेल मंत्री अशोक चांदना उदयपुर से राशमी जाते समय अल्प प्रवास पर कपासन रुके। जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही कस्बे में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की गई।
कपासन में सांवलिया चौराया पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने उनका मेवाड़ी पगड़ी कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री अशोक चांदना से कस्बे में बैडमिंटन के लिए इंडोर स्टेडियम और शहरी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन को शामिल करने की मांग रखी गई। कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद खेल मंत्री राशमी के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश जाट मेवदा, गांधी दर्शन समिति के संयोजक शंकर लाल प्रजापत, पूर्व पार्षद शिव शंकर उपाध्याय, राजीव सोनी, सैयद अख्तर अली, पूर्व युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, गुड्डू खान, सैयद असलम अली, सत्य प्रकाश व्यास, संपत अहीर, इकबाल नीलगर, फारुख नीलगर, ओ बी सी ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जाट, पार्षद लोकेश राव, पूख राज खाब्या, राम पाल सरगड़ा, ऋतिक व्यास, नितिन चंडालिया, शुभम तातेड , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उमराव सिंह, रोहित कोदली, हिम्मत कोदली, प्रवीण बारेगामा, मनीष उपाध्याय, राजेश वैष्णव, अमित मोदी, महावीर चंडालिया, अंकित वैष्णव, पुलकित डिडवानिया सहित कई कार्यकर्ता महानुभाव उपस्थित थे।

Don`t copy text!