Invalid slider ID or alias.

सोनियाना- क्षेत्र में घना कोहरा और शीतलहर से जन जीवन हो रहा प्रभावित।

 

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@ श्री कालु सेन।

सोनियाणा। क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को सुबह घना कोहरा और शीतलहर से जन जीवन प्रभावित हुआ। सुबह दस बजे बाद कोहरा छटने लगा। कोहरे के कारण क्षेत्र का तापमान करीब 6 से 7 डिग्री रहा। किसानों को फसल को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई और खेत पर धुंआ करने की सलाह दी गई।
पिछले तीन चार दिनों से शीतलहर का प्रकोप चल रहा हैं। इसके साथ ही सुबह सुबह कोहरा भी छाया रहा। गुरुवार को इसका असर अब तक सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी करीब 6 से 7 डिग्री रहा। सुबह सुबह 9ः45 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद इसका असर कम होने लगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग 60 मीटर की रही। कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह सुबह काम पर आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों को लाइट जला कर दूरी तय करनी पड़ी। शीतलहर के कारण फसलों में पाला पड़ने की संभावना भी बढ़ गई हैं।कृषि अधिकारी प्रशांत जाटोलिया ने बताया कि शीतलहर के कारण फसलों में पाला पड़ने की संभावना रहती हैं। फसलों को पाले से बचाने के लिए फसल में हल्की सिंचाई करें और शाम के समय 7ः00 से 8ः00 बजे तक खेत की मेड पर चारों ओर झाड़ियां जलाकर धुंआ करने से तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होती है। जिससे फसल को शीत लहर की चपेट से बचाया जा सकता है।

Don`t copy text!