Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-कांग्रेस पार्टी ने देश तोड़ने व भाजपा ने देश जोड़ने का कार्य किया-डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा।

 

वीरधरा न्यूज़।बौली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली। देश की आजादी के साथ ही सबसे अधिक समय शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही देश तोड़ने एवं भाजपा ने देश जोड़ने का कार्य किया है इस सत्य को पूरा देश जानता है। भाजपा के अल्प समय के शासनकाल का कार्य देखकर प्रत्येक बुद्धिजीवी वर्ग चाहे वह किसी भी समाज का हो जान गया है। यह विचार बौंली नगरपालिका मुख्यालय के जगत शिरोमणि जी की धर्मशाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार, व कुशासन के विरुद्ध जनाक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने व्यक्त किए। सांसद मीणा ने कहा कि 1962 में हमसे चीन देश ने काफी हिस्सा दबा दिया था अब देश में भाजपा की मोदी सरकार के सैनिकों ने चीनी सैनिकों को पीट कर भगा दिया है। कांग्रेश ने राहुल के नाना जवाहरलाल नेहरू के समय से ही देश तोड़ने का कार्य करते आ रहे हैं। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटा कर एवं राम मंदिर निर्माण कर देश की जनता को एक कर दिया है। कांग्रेश इन सब का भय दिखाकर धर्म और जाति के आधार पर अपना वोट बैंक तैयार करके शासन कर रही थी। इस मंच पर तीन सांसद है जिसमें मनोज राजोरिया करौली, धौलपुर एससी से हैं, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ओबीसी से हैं, और मैं राज्यसभा सांसद एसटी का सदस्य हूं। राजस्थान सरकार के इश्ट कैनाल परियोजना पर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि राजस्थान सरकार अपनी राशि दे हम केंद्र से उसका हिस्सा दिलाने का इस मंच से वादा करते हैं। बेशक इस योजना में मध्यप्रदेश की पांच नदियों का पानी आता है इस वजह से मध्य प्रदेश सरकार की मंजूरी आवश्यक है। पूरे देश में डीजल पेट्रोल महंगा वबेरोजगारी राजस्थान में सबसे ज्यादा है लेकिन कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में बेरोजगारी और महंगाई का राग अलाप रहे हैं। उन्हें अपनी जमीन नहीं दिखती। उपस्थित जनसभा को टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, करौली, धौलपुर, सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल आजाद सहित अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया, कार्यक्रम जिला संयोजक प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल, बौंली, बामनवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश डंगोरिया, बौंली मंडल अध्यक्ष रामावतार मीणा, बामनवास के पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसहाय फागणा, मुरारीलाल मंगल, बुद्धि प्रकाश जोशी, महेश शास्त्री, एवं भगवान सिंह नरूका सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा के दौरान पंडाल में जमा भीड़ को देखकर भाजपा नेताओं में काफी उत्साह नजर आया। सभी वक्ताओं ने आने वाले समय में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Don`t copy text!