Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-वार्ता असफल जारी रहेगा धरना प्रदर्शन।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर। गंगापुर सिटी में चल रहे गो संघर्ष समिति के तत्वावधान में मिनी सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन अब तक भी निरंतर जारी है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद ने गो संघर्ष समिति के सदस्यों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें गौ सेवा समिति के संरक्षक दीपक सिंघल, सह संयोजक गोविंद नारायण शर्मा, भानु पारीक, राजेंद्र नरूका, धन सिंह मावई, सुरेश सिंगर, देवी सिंह योगी, बलराम चौधरी एडवोकेट, व ओमप्रकाश शर्मा ने वार्ता में भाग लिया। वार्ता में गौ सेवकों के द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर सहमति नहीं बन पाई इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा निरंतर धरना प्रदर्शन जारी रहने का ऐलान किया गया।

Don`t copy text!