Invalid slider ID or alias.

दो सटोरिए को जुआ राशि 5110 रुपए सहित निंबाहेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@डेस्क।

निम्बाहेडा। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाधिकारी फूलचन्द टेलर द्वारा सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार मय जाब्ता कानस्टेबल अमित, रतन, ज्ञानप्रकाश,राकेश की टीम गठित की गई। मुखबीर की सूचना पर जाप्ता मॉडल स्कुल के पीछे ईशाकाबाद मे पहूंचा जहां दो व्यक्ति ताश के पतो पर जुआ खेलते नजर आये। पुलिस को देख कर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा घेरा देकर रोका ओर उनकेे नाम पता पूछा तो नाम शाहरूख पुत्र शफी मौहम्मद मेवाती विस्तार कालोनी निम्बाहेडा ओर मुस्तफा पुत्र शरीफ खान मुसलमान निवासी रज्जा कालोनी निम्बाहेडा होना बताया। दोनो ताश के पत्तो पर जुआ खेलते हुए मिले जिनके पास 52 ताश के पत्ते मिले तथा जुआ राशि 5110 रूपये मिले जो दोनो ने अपने पांवों के नीचे छिपा रखी थी। हर दोनो को गिरफ्तार कर जुआ राशि जब्त कि गई।

Don`t copy text!