Invalid slider ID or alias.

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चित्तौड़गढ़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न जोगेन्द्र सिह चौथी बार अध्यक्ष, रामलक्षमण मंत्री बने।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चित्तौड़गढ़ के चुनाव निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिह भाटी, चुनाव पर्यवेक्षक चावण्ड सिह चुण्डावत व जिला संगठन मन्त्री तेजपाल सिह शक्तावत के सानिध्य मे रविवार को रा उ प्रा वि गाड़ी लौहार चित्तौड़गढ़ मे निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमे सभाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, उपसभाध्यक्ष ओमप्रकाश छीपा व सुरेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष- जोगेन्द्र सिह राणावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पुरुष दिलिप सिह शक्तावत, उपाध्यक्ष महिला इन्दिरा शर्मा, मंत्री- राम लक्षमण त्रिपाठी, महिला मंत्री रेखा वैष्णव, कोषाध्यक्ष लक्षमणसिह सोलंकी, शारीरिक शिक्षक सदस्य ॠषिराज जोशी, निजी शिक्षण संस्था शिक्षक सदस्य कुलदीप सिह राठौड़, संस्कृत शिक्षक सदस्य संस्कृत शिक्षा विभाग, कालूलाल रायका, प्राध्यापक सदस्य सुरेश कुमार मीणा, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य करण सिह पंवार, अध्यापक सदस्य योगेन्द्र सिह राणावत सहित प्रदेश महासमिति सदस्य पद पर तेजपाल सिंह शक्तावत, राम लक्ष्मण त्रिपाठी, महेश चंद्र नुवाल, राजेश दाधीच, राजेंद्र गगरानी जिला महासमिति सदस्य के लिये राजेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रहलाद सिंह शक्तावत, योगेंद्रपाल सिंह राठौड़, नारायण सिंह चुंडावत, अरुण सक्सेना, रतन लाल गुर्जर, अनुराधा नाराणीया, निर्देश डांगडा, मुबारिक खान पठान, महावीर प्रसाद शर्मा, पारस टेलर सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन के पश्चात चुनाव अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सर पर अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र व्यास जिला उपाध्यक्ष महिला नौसर जाट जिला महिला मंत्री मधु जैन आदि भी मौजूद थे।

Don`t copy text!