Invalid slider ID or alias.

डूंगला -लौठियाना में हुए सहकारी समिति के चुनाव मे मोड़ सींह बने अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर जगदीश मेनारिया हुए निर्वाचित।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला।उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोठीयाना में शनीवार को हुए सहकारी समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। जानकारी में मण्डल महामंत्री अशोक सोनी द्वारा बताया गया की शनिवार को संपन्न हुए सहकारी समिति चुनाव में भाजपा समर्थित बोर्ड बना। भाजपा के मोड़ सिंह नें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते हुए 7 मत हांसिल किये। वहीं उपाध्यक्ष पद पर जगदीश मेनारिया ने विजय हासिल करते हुए 9 मत प्राप्त किए। लोठीयाना ग्राम सेवा सहकारी समिति में 12 वार्डों में से 7 भाजपा ने हासिल किए तो 5 कांग्रेस ने।
इस मोके पर सगेसरा सरपंच कुंदन मल खेरोदिया, लौठियाना सरपंच मनोहर लाल जाट नाडाखेड़ा, सरपंच शंकर लाल पाटीदार, मोरवन जी एस एस अध्यक्ष भेरू लाल शर्मा, मंगलवाड जीएसएस अध्यक्ष गणपत लाल छिपा, मोतीलाल ओस्तवाल, मोरवन उपसरपंच दिनेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक सोनी आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!