Invalid slider ID or alias.

डुंगला-अनामिका जैन को अपने अदम्मय साहस के लिए मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें किया सम्मानित।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला।लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास अदम्य साहस हो निस्वार्थ समर्पण हो तो अकेला व्यक्ति दी स्वर्णिम इतिहास का निर्माण कर सकता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने दिवाकर मंच मध्य प्रदेश शाखा महिला मंत्री अनामिका जैन की मध्य प्रदेश स्तर पर सम्मान समारोह पर व्यक्त करते कहा कि नारी हो या पुरुष गरीब हो या अमीर प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जैन साकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा मध्य प्रदेश की प्रांतीय मंत्री द्वारा संचालित जैन दिवाकर अनामिका जनकल्याण संस्था समिति द्वारा लावारिस विकसित महिला आश्रय गृह एवं पुनर्वसन केंद्र की निष्काम सेवा से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में गौरव रत्न से अभिनंदन करते हुए माला साल पगड़ी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह संपूर्ण जैन समाज के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि मोनिका जैन एक पाव होने के बावजूद जो कार्य किया है वह हमारे लिए प्रेरणास्पद और चुनौती है उनसे प्रेरणा लेकर हम आगे बढ़े। मुनि कमलेश ने कहा कि सफलता के लिए समूह की आवश्यकता नहीं सहयोग की आवश्यकता नहीं धन की आवश्यकता नहीं, सिर्फ ऊर्जा विवेक और ज्ञान के माध्यम से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। मुनि कमलेश ने बधाई देते हुए कहा कि मोनिका जैन ने संपूर्ण नारी समाज का गौरव बढ़ाया है साथ ही जैन दिवाकर विचार मंच की गरिमा में चार चांद लगाए हैं। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुराणा भीलवाड़ा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना मुथा जैन, औरंगाबाद राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आशीष चोर्डिया मध्य प्रदेश, अध्यक्ष विजय खटोड़, जैन कॉन्फ्रेंस स्वर्णिम भारत मंच सर्व धर्म संसद, राष्ट्रीय मुस्लिम,अहिंसा मंच अखिल भारतीय अहिंसा संघ साहित्य सैकड़ों संस्थाओं ने उनके साथ का अभिनंदन करते हुए बधाई प्रेषित की।

Don`t copy text!