Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-जन आक्रोश यात्रा का बुस्टर डोज लगाकर कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकना है- कृपलानी।

 

वीरधरा न्यूज़।बम्बोरी@ श्री लोकेश जणवा।

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में कांग्रेस के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं झूठे वादों से भरे कुशासन को लेकर आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है, जरूरत है आमजन तक राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की और यह काम हम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर करना होगा। उक्त कथन राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने रविवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित बम्बोरी कस्बे के श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहे।
अपने सम्बोधन में कृपलानी ने कहा कि राजस्थान में किसानों और युवाओं से झूठे वादे कर बनी अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने पूरे राज्य में जंगलराज बना कर रख दिया, वहीं इसके उलट आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। सम्पूर्ण विश्व भारत को सम्मान की निगाह से देख रहा, लेकिन दुख की बात है कि राजस्थान इन बीते 4 सालों के कांग्रेस शासन काल के कारण 5 वर्ष के लिए पीछे चला गया है। कृपलानी ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज के बाद बुस्टर डोज लगाई थी, उसी प्रकार इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से दूसरी बुस्टर डोज लगाकर कांग्रेस की नाकारा एवं भ्रष्ट सरकार को आने वाले २०२३ के विधानसभा चुनाव में उखाड़ पफैंकना है।
सभा के दौरान पूर्व मंत्री कृपलानी ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को श्री गंगेश्वर महादेव की इस पावन भूमि से अपने क्षेत्र मे जनता के आक्रोश के इस रथ यात्रा ‘जन आक्रोश यात्रा’ के माध्यम से गांव-गांव, चप्पे-चप्पे पर पहुंचकर सरकार के झूठे वादों, राज्य में महिला पर बढ़ते अपराध, किसानों की कर्ज माफी का झूठ, बिजली कटौती, समय पर खाद नहीं मिलना, बेरोजगारो के साथ अन्याय, गैंगवार में हो रही हत्याओं जैसी वारदातों के साथ ही सरकार की दमनकारी नीतियों से आमजन को अवगत कराने की शपथ दिलाई।
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस दिनों तक राज्य के कुशासन एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रविवार को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा का झण्डा दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ यात्रा के साथ भाजयुमो अध्यक्ष राजकुमार जणवा एवं कैलाश जाट रवाना हुए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचंद कृपलानी थे, जबकि अध्यक्षता प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में बांसवाड़ा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र वैष्णव, जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, निम्बाहेड़ा पंस प्रधान एवं यात्रा सह संयोजक बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ धननराज शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रतापगढ़ प्रदीप कुमार उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ जसपाल गुर्जर, पूर्व मंडी चैयरमेन विष्णु पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, छोटीसादड़ी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर, प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य कोमल गहलोत, निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, प्रदेश मंत्री एटी मोर्चा अमर सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य दलपत सिंह मीणा, रत्नेश छाजेड़, डालचन्द जणवा एवं सरस्वती दीदी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के आरम्भ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने दिया, वहीं यभा को जिलाध्यक्ष भाजयुमो प्रतापगढ़ जसपाल गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, महामंत्री भाजपा चित्तौडग़ढ़ सोहनलाल आंजना, जिला उपप्रमुख चित्तौडग़ढ़ भूपेन्द्र सिंह बड़ौली, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, पंस निम्बाहेड़ा प्रधान एवं यात्रा सह संयोजक बगदीराम धाकड़, प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य कोमल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा एवं नरेंद्र वैष्णव ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र माली ने किया, जबकि आभार यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने जताया।
यात्रा संयोजक अशोक नवलखा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा प्रथम दिन श्री गंगेश्वर महादेव से आरम्भ होकर जलोदा जागीर, करजू, साटोला, मानपुरा, हरिपुरा, सालेड़ा होते हुए गणेशपुरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति, एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों पर भाजपा के वक्ताओं के द्वारा राजस्थान सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, वहीं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा।
जन आक्रोश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर निम्बाहेड़ा क्षेत्र से मनोज शर्मा, मनोहर चौधरी, अशोक गौड़, नगर महामंत्री प्रह्लाद राजोरा, पारस विरवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, मंत्री पुष्कर सोनी, इन्दीरा भाम्भी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, मिठ्ठूलाल जणवा करजू, घनश्याम मेनारिया, भाजपा महामंत्री भवानी सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महिला मण्डल अध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद प्रेम बाहेती, अतुल सोनी, गजेंद्र सिंह नेडिया, जगदीश माली, भाजपा नेता अशोक मालवीय, रमेश वैष्णव, दिनेश बैरागी, दिलीप अहीर, सन्नी ओटवानी, महिला मोर्चा से लक्ष्मी कोठारी, रत्ना चुगवानी, लीला सोनी, रागीनी आमेटा, संगीता डूकरे, मेघा श्रीवास्तव, सोनू गौड, रेखारानी तिवारी सहित सैंकडों की संख्या में छोटीसादड़ी, निम्बाहेड़ा एवं ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!